रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला मार्ग, 3 ट्रेनें रद्द, जानें पूरी जानकारी….

भारतीय रेलवे ने रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया है. यह ट्रेन अब अपने निर्धारित रूट के बजाय पटना के रास्ते चलेगी. इसके अलावा, तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कुछ के समय में भी परिवर्तन किया गया है. रेलवे के अनुसार, यह बदलाव यार्ड विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते किए गए हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने इसकी जानकारी दी है.

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का नया मार्ग

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बजाय परिवर्तित मार्ग गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी. रेलवे के अनुसार, यह बदलाव पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड विकास कार्य के कारण किया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने 25 और 26 फरवरी 2025 को तीन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है:

• 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस – यह ट्रेन 25 फरवरी 2025 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

• 12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – यह ट्रेन 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

• 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस – यह ट्रेन 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

बदले हुए समय से चलेंगी ये ट्रेनें

रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है:

• 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस – यह ट्रेन 21 और 22 फरवरी 2025 को संबलपुर से अपने निर्धारित समय के बजाय 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.

• 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस – यह ट्रेन 21 और 22 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित समय के बजाय 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

सामान्य परिचालन वाली ट्रेनें

रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब उनका संचालन सामान्य रहेगा:

• 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस – यह ट्रेन 23 फरवरी 2025 को हटिया स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त की जानी थी, लेकिन अब यह राउरकेला तक सामान्य रूप से चलेगी.

• 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस – 25 फरवरी 2025 को इस ट्रेन का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जाना था, लेकिन अब यह राउरकेला स्टेशन से सामान्य रूप से चलेगी.

बदले गए मार्ग वाली ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है:

• 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया मूरी) – 26 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी.

• 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, इटारसी होकर चलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×