झारखंड के किसानों को जल्द ही बांटे जाएंगे ट्रैक्टर..

Jharkhand: किसानो की अच्छी फसल और खेती में अच्छा उत्पादन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की स्कीम का संचालन किया जाता है। इन स्कीम के संचालन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कृषि सामग्रियां किसानों को कम दामों पर या मुफ़्त में उपलब्ध कराई जाती है। विभिन्न राज्यों में फसल के उत्पादन के लिए आधुनिक ट्रैक्टर का वितरण किया जाता है। इस वर्ष राज्य में एक बार फिर किसानों को ट्रैक्टर बांटने की तैयारी हो रही है। करीब 85 करोड़ रुपये खर्च लागत पर किसानों को ट्रैक्टर मुहैया किया जाएगा।

5 साल पूर्व भी किया गया था ट्रैक्टर वितरण…
पिछले 5 साल पूर्व राज्य में किसानों को ट्रैक्टर बांटा गया था। उस वक्त ट्रैक्टर वितरण तकनीकी विवाद में पड़ गया था। ट्रैक्टर वितरण में शामिल कई अधिकारियों के खिलाफ जांच करायी गयी थी। इस मामले पर अभी भी सुनवाई नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण के नाम से इस बार कृषि विभाग स्कीम ला रहा है। झारखंड मशीनरी टूल्स टेस्टिंग सेंटर (जेएमटीटीसी) के माध्यम से ट्रैक्टर का वितरण किया जाएगा। राज्य में ट्रैक्टर वितरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को विभाग के माध्यम से सचिवालय को भेजा जा रहा है।

एमटीटीसी के सीइओ की बढाई जा सकती है सेवा….
कृषि विभाग के द्वारा एमटीटीसी के सीइओ आरपी सिंह की सेवा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। श्री सिंह सेवानिवृत्ति के बाद पिछले करीब एक साल से जेएमटीटीसी में मानदेय पर काम कर रहे है।

पहले से ही हो रहा था मिनी ट्रैक्टर का वितरण…
किस प्रकार से किसानों को ट्रैक्टर का वितरण किया जाएगा इसकी तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि किसानों को पैकेज में ट्रैक्टर दिया जायेगा। एक निश्चित राशि में किसान ट्रैक्टर के साथ-साथ उपयोगी यंत्र भी ले सकते है। मिनी ट्रैक्टर का वितरण कृषि विभाग के द्वारा पहले से ही किसानों के बीच किया जा रहा था। इस पर विभाग से 80 फीसदी अनुदान भी दिया जा रहा है।