Headlines

नहाए-खाए के साथ रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी शुरु हुआ छठ महापर्व..

रांचीः लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर झारखंड के जहां गांवों की पंगडंडियों से लेकर शहरों-मुहल्लों तक में छठ के कर्णप्रिय गीत गंूज रहे हैं। वहीं झारखंड के जेल भी छठ पर्व को लेकर भक्ति में सराबोर है। रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के भी कई कैदी सूर्याेपासना में जुटे है। जेल प्रशासन भी छठ पर्व करने वालों के लिए पूजन सामग्री उपलब्ध करा रहा है। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर मो. नसीम ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर जेल प्रशासन की ओर से भी खासतौर पर तैयारी की गई है। छठ महापर्व पर रांची जेल में बंद छह महिलाएं और एक पुरुष कैदी सूर्याेपासना में लीन हैं। जेल प्रशासन ने जेल के भीतर स्थित तालाब को साफ करवाया है। जहां श्रद्धालु भगवान भास्कर को अ‌र्ध्य अर्पित करेंगे।

जेलर ने कहा कि छठ कर रहे कैदियों को प्रसाद, सूप, टोकरी के साथ नए कपड़े भी मुहैया कराए गए हैं। साथ ही बंदियों के बीच पूजन सामग्री भी बांटी गई है। उन्होंने बताया कि भले ही व्रत कुछ बंदी ही कर रहे हैं, लेकिन उनकी मदद सभी कैदी कर रहे हैं। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में प्रतिवर्ष छठ होता है। कारा में छठ के गीत गूंज रहे हैं। झारखंड के अन्य जेलों में भी कई कैदियों के सूर्याेपासना में लीन होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×