Headlines

नई दिल्ली में 40वां व्यापार मेला शुरू, झारखंड बना फोकस स्टेट..

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस साल झारखंड को फोकस राज्य बनाया गया है। यह मेला 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। आत्म निर्भर भारत की झलक नई दिल्ली स्थित व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन समारोह के साथ मनाई गई। इस दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था, निर्यात क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चैन पर फोकस किया जा रहा है। प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित हो रहे इस मेले में झारखंड को 30 स्टॉल आवंटित हुए हैं। विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण विश्व और भारत का सबसे बड़ा मेला इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर नहीं आयोजित हो सका। इस वर्ष मेले का आयोजन इसके प्रारूप के अनुसार किया जा रहा है, जिसमे झारखंड फोकस स्टेट की श्रेणी में अपने प्रदेश के उत्पादों और विभागों की प्रदर्शनी कर रहा है।

विश्व व्यापार मेले का शुभारंभ केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। इसी क्रम में झारखंड पवेलियन का शुभारंभ उद्योग निदेशक जीतेन्द्र कुमार सिंह ने किया। व्यापार मेले में इस वर्ष सहभागी प्रदेश झारखंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर 5बी के सामने बनाया गया है। व्यापार मेला में राज्य स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जायेगा।

खनिज और कंपनियों से जुडी तमाम जानकारियां पवेलियन में उपलब्ध रहेंगी। यहां विक्रय केंद्र भी बनाया गया है, जहां से मेले में आने वाले दर्शक क्षेत्रीय उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। पवेलियन के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि व्यापार मेले में इस वर्ष भी हमारी सहभागिता पर प्रदेश को गर्व है। पवेलियन में प्रदेश की तमाम उपलब्धियों और प्रेरणा स्रोतों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

पवेलियन में कुल 30 स्टॉल होंगे। पवेलियन इस वर्ष सूचना एवं जन संपर्क विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति, एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड रिन्यूवल एनर्जी, झारखण्ड खादी ग्रामोद्योग , मुख्यमंत्री लघु उद्योग, झारखंड माटीकला बोर्ड, झारखण्ड इंडस्ट्री, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड, रांची स्मार्ट सिटी और झारक्राफ्ट जैसे विभागों और परियोजनाओं को प्रदर्शित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×