देवघर: गोदाम में बर्बाद हुआ 450 क्विंटल चीनी, डीसी ने दिए जांच के आदेश..

पिछले पांच वर्षों से बैजनाथपुर स्थित कृषि बाजार के डीएमएसफसी गोदाम में रखा 450 क्विंटल चीनी बर्बाद हो गया | कई बोरी चीनी जमीन पर ही जमकर मोटी परत बना चुकी है | इस मामले में संज्ञान लेते हुए , देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और इसके जांच के आदेश दिये हैं | डीसी ने कहा है कि जांच में दोषी पाये जानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी | अधिकारियों के मुताबिक , सरकार के आदेश के बाद विभाग ने चीनी आवंटन पर रोक लगा दिया था | रोक लगने के बाद अधिकारियों ने इसे सुरक्षित रखने या वापस भेजने में गंभीरता नहीं दिखाई | जिसकी वजह से सैकड़ों क्विंटल चीनी बर्बाद हो गया |

आपको बता दें कि वर्ष 2015-16 में देवघर व सारठ के राशनकार्ड धारकों के बीच बांटने के लिए चीनी आया था | लेकिन किसी कारणवश सरकार के द्वारा पीएच राशन कार्डधारियों को चीनी का आवंटन नहीं करने का आदेश मिला | जिसके बाद से चीनी की बोरियां गोदाम में ही सड़ गई | गोदाम में इतने समय तक रखा चीनी बर्बाद हुआ लेकिन किसी को भनक भी नहीं हुई | चीनी बर्बाद होने के साथ साथ गोदाम का एक बड़ा हिस्सा भी बेकार हो गया |