Headlines

रांची: 22 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या..

Jharkhand Updates

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में एक युवक को पत्थर से बुरी तरह कुचल कर उसकी हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान 22 वर्षीय अबुतालहा अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अबुतालहा पेशे से ड्राइवर था। युवक का शव उसके घर के सामने स्थित शमीमाबाद उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के परिसर से बरामद किया गया है। शव को देखकर पता चल रहा है कि उसके सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल कर उसकी हत्या की गई है।

परिजनों ने बताया कि युवक बुधवार रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे तक अपने दोस्तों के साथ था। और इसके बाद सुबह लोगों ने उसका शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तफ्तीश के बाद ही मामले में कुछ पता चल पाएगा।

उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि पहले खोजी कुत्ते से इसकी जांच कराई जाए। इसके बाद ही शव को यहां से उठाया जाएगा। मृतक के पिता इटकी में ही फल का व्यापार करते हैं। परिजन ने फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।