कोरोना की दूसरी लहर में भी आइआइटी धनबाद के 30 से अधिक छात्रों को मिला 40 लाख रुपये का पैकेज..

काेराेनाकाल में भी आईआईटी आईएसएम, धनबाद के स्टूडेंट्स काे देसी-विदेशी कंपनियां पैकेज ऑफर कर रही हैं। संक्रमण की पहली लहर में यहां के स्टूडेंट्स काे 48 लाख रुपए तक का पैकेज मिला, वहीं दूसरी लहर में भी यह क्रम जारी है। गूगल ने ऑफ कैंपस में संस्थान के तीन छात्रों को नौकरी दी है। इलेक्ट्रॉनिक…

Read More

रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला जारी, कोरोना के चलते नहीं मिल रहे यात्री..

कोविड को लेकर रांची एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की संख्या में कमी आई है। अब कम ही लोग रांची से बाहर जाना और रांची आना चाह रहे हैं। इस कारण विमान कंपनियों को पर्याप्त रूप से विमान यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही कम होने की…

Read More

झारखंड में बढ़ेगा लॉकडाउन? नहीं सुधर रहे हालात, कोरोना से मचा हाहाकार!..

झारखंड में 29 अप्रैल के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज आयोजित बैठक में निर्णय लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है, हालांकि अधिकृत तौर पर कोई निर्णय बैठक के बाद होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वरीय अधिकारियों की…

Read More

झारखंड में आज से 18+ के लिए कोरोना वैक्‍सीन रजिस्ट्रेशन शुरू..

कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का तीसरा चरण 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस चरण में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग एक मई से टीका लगा सकेंगे। लेकिन टीका लगवाने के पहले आपको कोविन प्लेटफॉर्म या फिर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। हालांकि एक मई से टीकाकरण शुरू होने पर…

Read More

पंजाब का मोस्ट वांटेड अपराधी गेवी सिंह उर्फ विजय झारखंड से गिरफ्तार..

पंजाब के मोहाली की पुलिस ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस की मदद से पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी गेवी सिंह उर्फ विजय को आज गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पंजाब में हथियार का भय दिखा हाइवे में वाहनों से लूटपाट, फिरौती मांगने, वाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगने, धमकी देने, गैगस्टर को हथियार…

Read More

RIMS में 30 मिनट तक ठप रही ऑक्सीजन की सप्लाई, मरीजों के साथ परिजनों की भी सांसे अटकी..

रांची: कोरोना काल में ऑक्सीजन की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। रिम्स के पेइंग वार्ड में आज अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गया। मरीजों को आधा घंटा बिना ऑक्सीजन के ही रहना पड़ा, पर इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आधे घंटे के बाद किसी तरह तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था…

Read More

अभी तक नहीं आए 11 वीर श्रमिकों के शव, उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में मारे गये थे झारखंड के 11 मजदूर..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को दूरभाष पर बात कर जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से मृत झारखंड के 11 निवासियों का पार्थिव शरीर परिवार को वापस भेजने को लेकर अपनाये जा रहे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के रवैये पर खेद जताया है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि…

Read More

29 अप्रैल के बाद झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ लॉकडाउन-2 बढ़ने के आसार..

झारखंड में कोरोना के आंकड़े बताते हैं कि जिंदा रहना अभी सबसे बड़ी चुनौती है. मार्च तक हालात एकदम सामान्य थे लेकिन, अप्रैल की शुरुआत में अचानक कोरोना के केस में बढ़ोतरी शुरू हुई और इस महामारी से मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे. कोरोना से मौत की रफ्तार का अंदाजा इस बात से…

Read More

ठेंगें पर कोरोना जांच, प्रवासी मजदूरों को धनबाद स्टेशन से जबरन छुड़ाया..

धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की धनबाद में ऐसी-तैसी कर दी। इससे जामताड़ा जिले के नारायणपुर में कोरोना संक्रमण की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन को सहयोग करने के बजाय विधायक…

Read More

झारखंड: बीते 24 घंटे में 5541 नए कोरोना मरीज मिले, 4018 हुए स्वस्थ; 124 मौतें..

झारखंड में पांच हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5541 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 1686 कोरोना पॉजिटिव रांची से मिले। पूर्वी सिंहभूम में 604, हजारीबाग में 400, पलामू में 315 और बोकारो में 313 नए मरीज पाए गए। वहीं राहत की बात यह है कि 4018 संक्रमित ठीक…

Read More