राज्य में 28-29 नवंबर तक चलेगा रैपिड कोरोना जांच अभियान

झारखण्ड राज्य में त्योहारों के समय से कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद बढ़े संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने में योजना बनाई गई है। आज से अगले दो दिनों तक 1.40 लाख लोगों की कोरोना जांच कराइ जाएगा। झारखण्ड सरकार ने 28-29 नवंबर को कोरोना जाँच के इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। यह रैंडम जाँच, हर रोज़ की आरटी-पीसीआर जाँच से अलग है। 28 नवंबर यानि की आज 31,500 लोगों की जाँच होगी, वही कल यानि 29 नवंबर को 1,08,000 लोगों की जाँच होगी।

निर्देश में विशेष रूप से बाहर से लौटे लोगों की या फिर जिनकी ट्रैवेल हिस्ट्री रही हो उनकी जांच कराना आवश्यक बताया गया है। बुज़ुर्ग सहित ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण है, उनकी टेस्ट करने पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। सीमटोमैटिक मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है। इस अभियान को रांची समेत कई प्रभावित हिस्से जैसे बोकारो, पूर्व सिंहभूम, हज़ारीबाग़, खूंटी , लोहरदगा और रामगढ़ में चलाया जाएगा। बाकि जिलों में 29 नवंबर को यह अभियान चलाया जाएगा।

राज्य में आरटी-पीसीआर से भी जाँच का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीकाकरण के लिए भी तैयारी चल रही है। साथ ही, विभिन्न जिला स्तर पर टास्क फाॅर्स भी बनाये गए हैं। इसके अलावा, प्रखंड स्तर पर भी टास्क फाॅर्स बनाये गए हैं। युवा केंद्र के प्रतिनिधि, स्वास्थ क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ, डेवलपर पार्टनर के प्रतिनिधि, अन्य सम्बंधित विभागों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। इनका काम भी वही रहेगा जो जिला स्तर पर टास्क फाॅर्स को निर्धारित किये गए हैं।
शुक्रवार को राज्य में कुल 18,966 लोगों की कोरोना जाँच में 189 लोग संक्रमित पाय गए। संक्रमण से ठीक हो गए लोगों की संख्या 195 रही वहीं, केवल पूर्वी सिंहभूम में एक मरीज़ की मौत हुई।